जामताड़ा, जनवरी 3 -- सड़क सुरक्षा माह: बस स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 80 चालकों ने कराया नेत्र जांच जामताड़ा, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से जामताड़ा बस स्टैंड परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर में बस चालकों एवं कंडक्टरों की ब्लड प्रेशर तथा आंखों की जांच की गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वाहन चालकों एवं कंडक्टरों की नियमित रूप से नेत्र जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चालकों को लगातार वाहन चलाना पड़ता है। ऐसे में उनकी आंखों का पूरी तरह स्वस्थ होना सड़क सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए वाहन चालकों का स्वस्थ रहने के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी होना एवं उसका पालन करना अत्यंत आवश्यक है...