सड़क सुरक्षा पोस्टर बनाकर किए प्रदर्शित, ब्रांड एंबेसडर बनाए
पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से स्काउट भवन पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्काउट गाइड ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट/जिला मुख्यायुक्त विजय वर्धन तोमर, डीआईओएस/उपाध्यक्ष राजीव कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए पोस्टर का निरीक्षण किया। गाइड द्वारा नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा के जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रत्येक जनपद में चार-चार यातायात ब्रांड एम्बेसडर नामित किए गए हैं, जिसमें जनपद से जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना,आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, गाइड कैप्टन गुंजन पांडेय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.