सड़क सुरक्षा पर नाटक प्रतियोगिता आयोजित
बोकारो, मई 16 -- कसमार, प्रतिनिधि। पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों के बीच नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दामोदर, कोयल, शंख एवं स्वर्णरेखा सदनों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लघु एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क पर बाईं ओर चलने, नशे में वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने का संदेश दिया। साथ ही कम उम्र में वाहन नहीं चलाने और सड़क पर रेसिंग से बचने की अपील की गई। प्राचार्य फारुक अंसारी के निर्देशन एवं डॉ. अवनीश कुमार झा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में शंख सदन प्रथम, कोयल सदन द्वितीय, स्वर्णरेखा सदन तृतीय तथा दामोदर सदन चतुर्थ स्थान पर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.