शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समझ विकसित करना रहा। प्रतियोगिता शैली पाठक और शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई। छात्राओं ने यातायात संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल जैसे विषयों पर चित्र बनाए। अल्पना शुक्ला प्रथम, अपर्णा सिंह द्वितीय और सौम्या सिंह तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में पारुल यादव रहीं। प्राचार्य प्रो. रूपांशुमाला ने सड़क सुरक्षा को व्यवहार में अपनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.