चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा। डीपीएस स्कूल के जेपी ऑडिटोरियल हॉल में सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष जय प्रकाश, रोड सेफ्टी मैनेजर आशुतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट प्रकाश हुसैन, डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर डॉ. दीपेंद्र प्रसाद साव उपस्थित थे। अतिथियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित परिवहन एवं यातायात नियमों के पालन का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात संकेतों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स...