पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में रोड एक्सीडेंट में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जीएलए कॉलेज मैदान परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रेड़मा, बैरिया, बस स्टैंड, छह मुहान, सादिक चौक एवं दो नंबर टाउन सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर रैली गुजरी। मार्ग में आम नागरिकों, वाहन चालकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बताते हुए इनसे बचने का आह्वान किया गया गया। रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार समेत सड़क स...