बरेली, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को एआरटीओ (प्रशासन) पीके सरोज के नेतृत्व में यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति एवं अन्य टीमों ने ऑटो, ट्रक, बस, ई-रिक्शा आदि वाहन चालकों को जागरूक किया। उनको यातायात नियमों एवं परिवहन से जुड़ी तमाम सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत सेटेलाइट तिराहा, सुभाषनगर, चौबारी तिराहा रामगंगा पुल के पास अभियान के तौर पर जागरुक किया गया। 100 से अधिक वाहन चालकोंᲂके साथ संवाद कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...