कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिवहन कार्यालय के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन मालिक, वाहन चालक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों को जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट के दो पहिए वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिए वाहन एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का शपथ दिलाया गया। साथ ही साथ यातायात के नियम एवं प्रावधान का पालन करने के लिए वह अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह शपथ कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 ...