गिरडीह, मार्च 26 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सड़क नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रिपल लोडिंग से बचें तथा अपने नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने के लिए न दें। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में जगह-जगह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि आने वाले रामनवमी पर्व को दुर्घटना मुक्त और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.