लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। परिवहन विभाग की तरफ से रोडवेज बस चालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षित बस चलाने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई गई। सड़क सुरक्षा माह के तहत अवध डिपो में मौजूद रोडवेज बस चालकों सुरक्षा नियमों को लेकर बनाए गए पंफलेट भी दिए। अंत में सभी चालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। इसके लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करने का वादा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...