गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजलि यादव के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताएगा। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से सड़क सुरक्षा में सुधार संभव है। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा...