गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। एसआईपी एकेडमी की ओर से गांधीनगर स्थित सामुदायिक भवन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खासकर अभिभावकों व बच्चों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक जागरूकता को लेकर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संदेशों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना की गई। मौके पर शिक्षाविद डा. गिरिजाभूषण ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर में छात्रों को पढ़ाए गए ट्रैफिक...