चंदौली, फरवरी 25 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान विषय पर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ कलावती के निर्देशन में हुआ। शिविर में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति के बारे में जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने मुहम्मदाबाद क्षेत्र में रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वक्ताओं ने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय ...