पीलीभीत, जनवरी 28 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी, एनएसएस और रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने की। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम जन-जागरूकता है। युवाओं को आगे आकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। प्राचार्य सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं। संचालन अंकित गुप्ता ने किया। अंत में रेखा सिंह ने आभार जताया। आयोजन की व्यवस्थाएं एनसीसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.