मुरादाबाद, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों की ओर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखदेई स्मारक महाविद्यालय, रतुपुरा में आयोजित बैठक से हुई, जिसमें एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक शामिल हुए। बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश हादसे लापरवाही यातायात नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी के कारण होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके बाद डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.