सड़क सुरक्षा के लिए साकची गोलचक्कर में जागरूकता अभियान आज
जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल ह्यूमन राइट्स एलायंस की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक साकची बाजार स्थित गोलचक्कर के पास चलेगा।संस्था के रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों एवं ट्रैफिक सिग्नलों के पालन का महत्व भी समझाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.