बरेली, फरवरी 21 -- डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। जिसमें पिछले माह सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन के बारे में विस्तार से जानकादी दी गई। डीएम ने कहा, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान आवश्यक है। बच्चों को अधिक से अधिक जागरुक करें। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देश दिये सड़क सुरक्षा माह अब 28 फ़रवरी तक चलेगा और तदनुरूप गतिविधियां जारी रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह, परिवहन विभाग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...