लखनऊ, अगस्त 26 -- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अब अलग से एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) की तैनाती होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की अनुमति मिलने के बाद इनकी तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। यह देश में पहली बार होगा कि एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) की नियुक्ति होगी।दयाशंकर ने कहा कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के 352 पदों की स्वीकृति होने से विभाग के कार्यक्षेत्र का विस्तार तहसीलों तक भी होगा, जो अभी जिला स्तर पर था। उन्होंने इस दौरान परिवहन विभाग की उपलब्धियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि यूपी स्क्रैप पॉलिसी में देश में नंबर एक पर पहुंच गया है। राज्य स्वचालित परीक्षण केंद्र (एटीएस) स्थापित करने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में क्रमश: दूसरे...