पाकुड़, जून 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करना था। जागरूकता अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हिरणपुर-पाकुड़ मार्ग पर हाल के दिनों में दो पहिया वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इसे रोकने हेतु यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि "सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाना काफी नहीं है, इसे प्रतिदिन अपनाना होगा। हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए है, चालान बचाने के लिए नहीं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...