गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा दीपक कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है तथा शिक्षा विभाग के कर्मियों की भूमिका समाज में अनुकरणीय होनी चाहिए। शपथ के माध्यम से सभी उपस्थित कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.