रांची, अप्रैल 16 -- बुंडू, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से रांची जिला परिवहन विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने बुंडू एसडीओ किष्टो कुमार वेसरा के नेतृत्व में सिम्बायसिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के तहत कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एसडीओ वेसरा ने बताया कि बच्चों को ट्रैफिक नियमों, रोड सेफ्टी उपायों और सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम प्लस टू विद्यालयों और अन्य संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वे अपने अभिभावकों, मित्रों एवं संबंधियों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने बताय...