उरई, जनवरी 29 -- उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ राजेश कुमार ने आटा क्षेत्र में राँग साइड ड्राइविंग, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के विरुद्ध अभियान चलाकर जाँच की तथा नियम विरुद्ध पाए जाने पर ऐसे वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों व राहगीरों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं। इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए। इस दौरान जो भी दो पहिया वाहन चालक व चार पहिया वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन का संचालन करते मिले उनको सम्मानित किया गया तथा जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन ...