बांका, जनवरी 11 -- बांका। निज संवाददाता सचिव, परिवहन विभाग सह-सदस्य सचिव, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद्, पटना के निर्देश के आलोक में दिनांक 01 से 31 जनवरी 2026 तक "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2026" का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "सड़क सुरक्षा: सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन" निर्धारित की गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति, बांका नवदीप शुक्ला द्वारा यातायात नियम संबंधित जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ज...