सराईकेला, जनवरी 30 -- सरायकेला: सरायकेला में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य 'रोड सेफ्टी मैराथन' दौड़ का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल में उपायुक्त और एसपी ने खुद स्कूली बच्चों व युवाओं के साथ दौड़कर 'जीवन रक्षा' का संदेश दिया। इस दौरान हेलमेट व सीटबेल्ट के इस्तेमाल की शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन विभाग की और से आयोजित इस मैराथन दौड कि शुरुआत इंडोर स्टेडियम से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । बच्चों के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी दौड़ में शामिल हुए । बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए डीसी और एसपी स्वयं भी उनके साथ दौड़ते नजर आए । उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना...