पिथौरागढ़, जून 16 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एसडीएस राइंका में जागरूकता शिविर लगाया। विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला जज व अध्यक्ष धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव मंजू देवी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान सचिव ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल श्रम कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। सचिव ने बताया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...