रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला आपदा प्रबंधन सभागार कक्ष में सड़क सुरक्षा अभियान और अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के नेतृत्व में रुद्रपुर फायर सर्विस टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने परिवहन विभाग के चालकों और परिचालकों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और प्रभावी बचाव उपायों के बारे में बताया। साथ ही, फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम ने प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.