पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सरकार के सात निश्चय योजना फेज थ्री के तहत सरकारी एवं गैर सरकारी चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिले में इसकी शुरूआत शनिवार से कर दी गई है। प्रत्येक महीने तीन दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अगले वर्ष के मार्च महीने तक की नोडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षक की सूची के साथ कार्यक्रम का कैलेन्डर जारी किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायाय नियमों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना व दुर्घटना उपरांत गोल्डन आवर में प्रभावितों की जान बचाने के लिए जागरूकता लाना है। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा एवं यातायाय नियम को लेकर चालकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंगविशेष ट्रेनिंग के लिए पाठ्यक्रम विशेष ट्रेनिंग के लिए आईड...