गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी की 10 सड़कों पर सड़क सुरक्षा उपकरण और सुविधाओं की कमी से सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है। यह बात यातायात पुलिस के सर्वे में सामने आई हैं। इसमें पाया है कि इन सड़कों पर यदि नो पार्किंग, यू टर्न के सूचना पट्ट, रंबल स्ट्रिप की सुविधा उपलब्ध करवाए जाएं तो सड़क हादसों से काफी हद तक बचा जा सकता है। यातायात पुलिस के मुताबिक एमजी रोड पर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन और सिकंदरपुर मार्केट के समीप, जेनपेक्ट चौक से सेक्टर-27-42 के यातायात सिग्नल, पारस हास्पिटल रोड के समीप नो पार्किंग के सूचना पट्ट नहीं हैं। यू टर्न सूचना पट्ट की भी इन रोड पर कमी है। इसके अलावा यातायात पुलिस ने सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन पर नो पार्किंग के बोर्ड नहीं हैं। इसके अतिरिक्त गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर घाट...