बागेश्वर, जून 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ग्राम पंचायत हरखोला में प्रस्तावित सड़क का सर्वे कार्य बाधित होने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सर्वे दोबारा शुरू कर सड़क निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सर्वेयर तिलाड़ी-हरखोला-कनगाड़ मोटर मार्ग के सर्वे के लिए गांव पहुंचे थे। इस दौरान मार्ग का प्रारंभिक निर्धारण किया गया और अधिकांश ग्रामीणों ने विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सौंप दिए थे। आरोप है कि सर्वे के दौरान केवल एक परिवार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विभाग ने सर्वे कार्य बीच में ही रोक दिया। यह भी पढ़ें- बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्...