संतकबीरनगर, मार्च 27 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरवलिया बूधन आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी समस्या खराब सड़कें हैं, जो यहां की पहचान बन चुकी हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य व शुद्ध पेयजल भी मयस्सर नहीं है। गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग खस्ताहाल है।ग्राम पंचायत की कुल आबादी करीब 3 हजार है। इस गांव में आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गंभीर अभाव है। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तक नहीं है, जिसके कारण 3 से 5 वर्ष तक के बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभ...