संभल, जनवरी 6 -- जनक्रांति संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सोमवार को वाल्मीकि व दलित समाज के लोगों ने हौज भदेसराय मोहल्ले की जर्जर सड़क और रोजगार की मांग को लेकर ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में बस्ती की सड़क निर्माण को लेकर मांग की गई थी, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क न होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी और बीमारी का खतरा बना रहता है। पालिका में वर्षों से कार्यरत कई सफाई कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो चुकी है और कई सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन उनके आश्रितों को अब तक नौकरी नहीं दी गई। संभल तहसील में वाल्मीकि समाज के करीब 5200 घर हैं। जिनमें शहर में 1300 से 1500 घर शामिल हैं, जबकि नगर पाल...