गोरखपुर, अप्रैल 15 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चन्दीपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित श्यामसुन्दर सहानी ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सड़क निर्माण के लिए की गई निशानदेही पर वह और पड़ोसी सहमत थे, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। इसी बात को लेकर गांव के ही रामसुरेश, उनकी पत्नी इन्द्रावती, पुत्र वृजेश और उसकी पत्नी मंजिला समेत अन्य लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और कुदाल लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान श्यामसुन्दर, उनके पिता रामनयन सहानी, पत्नी सपना और बहन को गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...