घाटशिला, जनवरी 22 -- पोटका। जिला परिषद अधीन 15 वें वित्त आयोग से पिटिदीरी, बुकामडीह व भागाबेड़ा में तीन अहम पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। बुधवार को तीनों योजना का शिलान्यास स्वीकृत मुख्य अतिथि जिला परिषद सविता सरदार ने नारियल फोड़कर किया। स्वीकृत योजनओं में जानमडीह पंचायत के बुकामडीह में प्रधान महली के घर से घासिया के घर तक, कोवाली पंचायत के पिटिदिरि में रेणुका महतो के घर से फुरमाल सोरेन के घर तक तथा हरिणा पंचायत के भागाबेड़ा में वुनुडीह हरिणा मुख्य पथ से कुश ध्वज गोंड के घर तक पीसीसी पथ शामिल हैं। मौके पर पार्षद ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर जरुरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया गया है। इसके पूर्व ग्रामीणों ने पार्षद का स्वागत किया। विकास कार्य तेजी से जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार सरदार, कमल महतो, मधु गोंड, राजेश बेहरा...