हरिद्वार, अगस्त 10 -- डाक कांवड़ियों की अपने गंतव्य की ओर रवानगी शुरू हो गई है। मंगलवार को शिवरात्रि पर जलाभिषेक होगा इसके लिए डाक कांवड़िये अपने वाहनों और दौड़कर जल्द से जल्द पहुंचना चाहते हैं। मूसलाधार बारिश में भी कांवड़ियों की चाल रुकी नहीं। बैरागी कैंप से श्री यंत्र मंदिर, सती कुंड, कृष्णा नगर से होते हुए सिंह द्वार हाईवे के लिए उन्हें छोड़ा जा रहा है। कनखल क्षेत्र में जलभराव से कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कांवड़ियों की बाइक जलभराव में बंद होने से धक्का लगा कर ले जानी पड़ी। जलभराव से बचने के लिए बाइक कांवड़िए गली मोहल्लों में घुस रहे हैं। यह भी पढ़ें- बागपत की सड़कों पर डाक कांवड़ का सैलाब, जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने सभी को जल्द से जल्द हाईवे पहुंचना है। पेहवा निवासी रोहित कुमार ने बताया कि बारिश के क...