उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवादददाता राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यवाही संस्था एनएचएआई को अतिक्रमण हटाने के दौरान 9180 रुपए जमीन में पड़े मिले थे। कई घंटे के बाद वास्तविक व्यक्ति को पूरी रकम को वापस कर दिया गया। मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाने से नागरिकों ने सराहना की है। नगर के दुर्गा मंदिर चौराहे के इर्द-गिर्द हाईवे किनारे शुक्रवार को हाईवे की टीम अतिक्रमण हटा रही थी कालपी में तभी हाईवे के कर्मचारी दीपांशु बॉथम को रुपए मिले उन्होंने अपनी ईमानदारी दिखाते हुए सारे पैसे सकुशल वापस किए। मौके पर सीआरओ उपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, दिनेश प्रताप, श्री प्रकाश, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार आदि के सामने मुन्ना राईन कालपी को वापस लौटाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...