उरई, जून 16 -- उरई, संवाददाता। सड़क अनुरक्षण कार्य में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए मानक विहीन काम के आरोप के मद्देनजर जिला पंचायत के अपर प्रमुख अधिकारी ने अवर अभियंता के साथ सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि जहां भी जो कमी है उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए साथ ही ग्रामीणों से भी बातचीत कर आश्वस्त किया गया कि काम मानक के अनुरूप होगा। जिला पंचायत द्वारा खकसीस कमसेरा मार्ग से परधानी संपर्क मार्ग का निर्माण करीब 14 लाख की लागत से कराया जा रहा है। हाल ही में ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए गए थे कि उक्त सड़क निर्माण में मानकों की अवहेलना की जा रही है जिससे सड़क बनते ही उखड़ रही है। यह भी पढ़ें- पचरुखी-पहाड़पुर सड़क निर्माण में अनियमितता कहकर काम बंद कराया उन्होंने हाथों से सड़क उखाड़कर उसका वीडियो भी बनाया था जो सोशल मीडिया पर ...