सड़क मरम्मत में गड़बड़ी की शिकायत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोडरमा, मई 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गया-देवघर मुख्य मार्ग की मरम्मत करायी जा रही है। दर्शननाला से लेकर गावां-सतगावां बॉर्डर बरियारडीह तक करीब 17 किलोमीटर सड़क की मरम्मत में स्थानीय ग्रामीणों ने अनदेखी की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत में तय मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों के आंदोलन और लंबे इंतजार के बाद इस सड़क की मरम्मत शुरू हुई थी। खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द अनियमितताओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सड़क मरम्मत की उठाई मांग यह भी पढ़ें- टेंडर के दो वर्षों बाद हुआ शिलान्यास पर निर्माण अबतक नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.