धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह पुराना जीएम बंगला के समीप हुए भू-धंसान, गैस रिसाव तथा धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब दुरुस्त करने व प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक ने कहा कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क बंद होने, भू-धंसान एवं गैस रिसाव जैसे गंभीर मुद्दों पर लोग आक्रोशित हैं। विधायक राज सिन्हा ने उपायुक्त आदित्य रंजन को पत्र सौंप मांग की है कि अविलंब सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, गैस रिसाव की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए। विधायक ने कहा कि मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो 23 अप्रैल से केंदुआडीह में ही अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। पत्र की प्रतिलिपि बीसीसीएल सीएमडी, आरक्षी अधीक्ष...