बुलंदशहर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के चांगौली मोड़ से आजमपुर हुसैनपुर तक विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 83.43 लाख की लागत से सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मंगलवार को शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा। चांगौली मोड़ से आजमपुर हुसैनपुर होकर दनकौर जाने वाला मार्ग जर्जर पड़ा था। जिसकी मरम्मत से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी , मंडल महामंत्री पीताम्बर प्रजापति समेत बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...