महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लाक क्षेत्र के बागापार टोला बेलहिया में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने से हालात इतने खराब हो गए हैं कि सड़क किसी तालाब जैसी नजर आने लगी है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और कई दिनों तक जमा रहता है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण बाइक व साइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- जलभराव और गंदगी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास रहने वाले लोग बदबू और गंदगी से त्रस...