वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लगभग सात साल बाद नगर निगम ने खोजवां की बदहाल सड़क पर रहम-ओ-करम किया है। यह मार्ग बनना शुरू हो गया है। कबीरनगर से गांधी चौक तक की खस्ताहाल सड़क तो बन भी गई। इससे बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में सुविधा हो गई है। हालांकि नालियों पर अतिक्रमण और सिल्ट जमा होने से सड़क के वजूद पर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने नालियों से कब्जा नहीं हटाया और मानक के अनुरूप सफाई नहीं कराई गई तो पहली बारिश में ही सड़क मुंह बिदोर देगी।आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने खोजवां में बदहाल सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह भी पढ़ें- गड़खा-मानपुर सड़क पर जलजमाव की हुई जांच 'बड़ी कठिन खोजवां की डगर' शीर्षक से प्रकाशित खबरों में खोजवां बाजार, गांधी चौक के आसपास, कश्मीरीगंज में बदहाल सड़कों, गलियों...