सिद्धार्थ, मार्च 18 -- उस्का बाजार। कस्बा के आजाद स्कूल से रेहरा बाजार छठ घाट जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क खराब हो गई है। खराब सड़क से नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कस्बा ने नागरिकों ने प्रशासन से आरसीसी सड़क निर्माण की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंतर जायसवाल ने कहा है कि इस सड़क का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...