हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 11 -- अपनी मनचाहे प्रेमी-प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवाओं के टावर पर चढ़ने की खबरें तो आम हो गई हैं। मगर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 18 साल का एक लड़का खराब सड़क से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई से वह वह धमकी देने लगा कि सड़क बनवाओ नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगा। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश की। हालांकि, युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को बुलाया गया। बीडीओ भागे-भागे वहां पहुंचे और युवक को सड़क बनाने का आश्वासन देकर नीचे उतरने की अपील करने लगे। यह वाकया मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी पंचायत के मोहद्दीपुर बाड़ा बैजनाथ गांव का है। जर्जर सड़क के खिलाफ शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़...