सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ के सिकरियाटांड़ एवं पाकरटांड़ पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना तथा जिला आबद्ध निधि मद से बनने वाले विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं का मंगलवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से सिकरियाटांड़ सदर से सोगड़ा तक, बेरीटोली से छापटोली तक, किनबीरा से टैंसेरा तक तथा लोंगापानी से चियरीकानी तक होने वाले सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं जिला आबद्ध निधि से बसतपुर पिकनिक स्थल जाने वाले मार्ग में पीसीसी पथ निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर सड़कों के निर्माण कार्य अब धरातल पर उतर रहा है। सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी होती है। अच्छी सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज...