सड़क बदहाली पर भड़के ग्रामीण, अधूरे निर्माण पर सवाल
बागेश्वर, मई 20 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। केंद्र और प्रदेश सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के दावे कर रही हैं, वहीं बिचला दानपुर क्षेत्र की कई मोटर सड़कें बदहाली का शिकार बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत कई सड़कें निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरी पड़ी हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी नाराजगी है। खडलेख-भनार मोटर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग के दोनों पैकेजों का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। सड़क पर डामरीकरण अधूरा है, जबकि कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है। यह भी पढ़ें- सड़क बदहाली पर भड़के ग्रामीण, अधूरे निर्माण पर सवाल बरसात शुरू होते ही सड़क की हालत और खराब हो गई है, जिससे आवाजाही जोखिमभरी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.