लखनऊ, फरवरी 11 -- आरडीएसओ प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दौदाखेड़ा, सूर्यनगर, मयूर विहार, मर्दनखेड़ा, जलालपुर, दीपनगर, विक्रमनगर और देवपुर के दर्जनों निवासियों ने सपा पार्षद दल के उपनेता देवेन्द्र सिंह यादव जीतू के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया और आरडीएसओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मार्ग वर्षों से हजारों परिवारों के आवागमन का मुख्य रास्ता रहा है। अचानक बैरियर लगाकर इसे बंद करना तानाशाही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और बुजुर्गों को लंबा चक्कर लगाना होगा। पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आरडीएसओ प्रशासन जनता की सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आ...