बरेली, अप्रैल 12 -- सीएम ग्रिड फेज-02 परियोजना के तहत कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया पुल तक सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने की नगर निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए थे और शनिवार को कोहाड़ापीर-कुदेशिया मार्ग पर 55 भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए। यह क्रम रविवार को भी चलेगा। नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक सीएम ग्रिड परियोजना के तहत 2.4 किमी. मॉडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसकेतहत सड़क-फुटपाथ चौड़ीकरण का कार्य होना है, लेकिन इसमें अतिक्रमण बाधा बन नहा है। कई स्थानों पर करीब 20 फीट तक कब्जा पाया गया है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.