बलिया, मई 15 -- बलिया, संवाददाता। नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नंदपुर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य से बनने वाले पुलिया का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भाजपा के दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने शुक्रवार को किया। इस दौरान मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस पुल के निर्माण से नंदपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस दौरान ओम प्रकाश पाण्डेय, नागेंद्र प्रताप सिंह, भिखारी मिश्रा, सुल्तानपुर प्रधान संपूर्णानंद राम, अजय कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, मंटू सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, मनोज राय, उदय पांडेय, शिवम पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, गुप्तेश्वर पाण्डेय, हर्ष सिंह, अमरीश पांडे...