गया, दिसम्बर 1 -- डोभी-पटना फोरलेन पर सोमवार की दोपहर बाद बोधगया थाना क्षेत्र के पश्चिमी नावां गांव के समीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधन मांझी (42) मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खजबती का रहने वाला था। वह एक साल से बोधगया थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधन मांझी काम करके भैया बिगहा गांव से गोपालपुर जाने के लिए फोरलेन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक फोरलेन पर आवागमन प्रभावित रहा। हादसे की सूचना मिलते ही बोधगया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.