भागलपुर, जून 14 -- सुल्तानगंज संवाददाता सुल्तानगंज ब्लॉक रोड स्थित पीर दरगाह के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक चालक और एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। बाइक चालक की पहचान सुल्तानगंज निवासी अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय छात्रों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुल्तानगंज पहुंचाया। घटना में घायल वृद्ध अपनी पहचान और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...